khel jagat

khel jagat

Hot

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 November 2017

मुझे भी आराम चाहिए, मैं रोबोट नहीं हूं: विराट कोहली

November 15, 2017 0

मुझे भी आराम चाहिए, मैं रोबोट नहीं हूं: विराट कोहली





भारतीय कप्तान विराट कोहली इतने लंबे समय से जिस तरीके से बल्लेबाजी कर रह हैं, वो असंभव ही लगता है और उन्होंने कहा कि उन्हें भी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम से आराम की जरूरत है क्योंकि वह ‘रोबोट नहीं’ हैं.

कोहली ने 2017 में सात टेस्ट, 26 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जो भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गये सबसे ज्यादा मुकाबले हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोहली ने पत्रकारों से कहा,‘‘निश्चित रूप से मुझे भी आराम की जरूरत है, मुझे क्यों आवश्यकता नहीं होगी. जब मुझे लगेगा कि मेरे शरीर को आराम की जरूरत है तो मैं इसके लिये कह दूंगा, क्यों नहीं कहूंगा. मैं रोबोट नहीं हूं, आप मेरी त्वचा को काटकर देख सकते हो कि ऐसा करने में पर खून निकलता है या नहीं.’’

भारतीय कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें चरण में 10 मैच भी खेले हैं और उन्होंने थकान संबंधित चिंता के बारे में भी चेताया.

उन्होंने कहा,‘‘यह एक चीज है, मुझे नहीं लगता है कि लोग इसे उचित तरह से समझा पाते हैं. थकान के बारे में बाहर से काफी बातें होती हैं कि खिलाड़ी को आराम दिया जाना चाहिए या नहीं.’’

उदाहरण के तौर पर सभी क्रिकेटर एक वर्ष में 40 मैच खेलते हैं. तीन खिलाड़ी जिन्हें आराम दिया जाना चाहिए, उनके कार्यभार को बांटा जाना चाहिए. अंतिम एकादश में हर कोई 45 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं करता या हर कोई टेस्ट में 30 ओवर तक गेंदबाजी करता हो. लेकिन जो खिलाड़ी नियमित तौर पर ऐसा कर रहे हैं, उनका आकलन किया जाना चाहिए.

कोहली ने कहा,‘‘यदि आप कठिन हालात में अच्छा खेल लेते हैं तो इससे फर्क पैदा होता है. हम असहज होना चाहते हैं. हम असहज होना महसूस करना चाहते हैं जो सबसे अहम है.’’

उन्होंने कहा,‘‘हम इस तरह से अपना खेल चाहते हैं कि दुनिया में कहीं भी खेल सकें. हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हम अनुकूल हालात का इंतजार नहीं करना चाहते.’’ भारतीय टीम पिछले कुछ अर्से से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बारे में कोहली ने कहा,‘‘फिलहाल हमारा अच्छा दौर चल रहा है जिसमें अपनी सरजमीं पर काफी मैच हो रहे हैं. एक टीम के रूप में हमें खुद पर काफी भरोसा है.’’

कोहली ने कहा कि अच्छी टीम को दुनिया में कहीं भी जीतना आना चाहिये. उन्होंने कहा,‘‘हम कठिन हालात में भी जीतना चाहते हैं. यदि आप लंबे समय तक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम रहना चाहते हैं तो हर जगह जीतना चाहिये. हमें इसी तरह की लय और मानसिकता के साथ लंबे समय तक खेलना होगा.’’
Read More

श्रीलंका का सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ करेगा चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी

November 15, 2017 0

श्रीलंका का सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ करेगा चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी





श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने आज पुष्टि की सीनियर बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे.

चांदीमल ने ईडन गार्डन्स पर होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में उनकी मौजूदगी से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है. वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वह काफी अनुभवी हैं और हम इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहेंगे.’’

मैथ्यूज ने अगस्त 2015 से टेस्ट मैचों में शतक नहीं लगाया है. इस बीच उन्होंने 32 पारियों में 28.65 की औसत से 917 रन बनाये. उनका ओवरआल औसत 52.06 से गिरकर 44.93 पहुंच गया. संयोग से उन्होंने अपना आखिरी शतक भारत के खिलाफ ही कोलंबा में लगाया था. तब उन्होंने 102 रन की पारी खेली थी.

चांदीमल ने कहा, ‘‘हम उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने 2013-14 में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था. उम्मीद है कि वह अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.’’ पिंडली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाने वाले मैथ्यूज की टीम में वापसी हुई है लेकिन केवल बल्लेबाज के रूप में.

चांदीमल ने कहा, ‘‘हमें एक गेंदबाज के रूप में मैथ्यूज की कमी खलेगी क्योंकि इससे टीम में वास्तव में संतुलन पैदा होता है. दुर्भाग्य से चोट के कारण वह टेस्ट मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.’’ श्रीलंका 2009 के बाद भारत में पहला टेस्ट मैच खेल रहा है और उसकी निगाह भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करने पर भी लगी है. उसने भारत में दस मैच गंवाये हैं जबकि सात टेस्ट मैच ड्रा कराये हैं.

ईडन गार्डन्स की पिच पर घास है और चांदीमल को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाज और गेंदबाज इसका सर्वश्रेष्ठ उपयोग करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘यहां अपनी अंतिम श्रृंखला में हमने तेज गेंदबाजों के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था. हम घसियाली और उछाल लेने वाली पिचों पर खेलने को लेकर आश्वस्त हैं. हम इस तरह की परिस्थितयों में खेलने की क्षमता रखते हैं. हमें शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है और फिर हम उसे आगे बरकरार रख सकते हैं.’’

भारत ने श्रीलंका को इसी साल सभी प्रारूपों में हराकर 9-0 से क्लीन स्वीप किया था और चांदीमल ने कहा कि उससे उनकी टीम ने कड़ा सबक लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया. उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर काफी कड़ी मेहनत की. हर प्रारूप में एक टीम के रूप में वे वास्तव में बहुत अच्छे हैं. उनकी टीम वास्तव में संतुलित नजर आती है. हम सभी जानते हैं कि अभी भारत टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम है. पिछले दो वर्षों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वह कड़ी श्रृंखला थी और एक टीम के रूप में हमने उससे कड़ा सबक लिया.’’

श्रीलंका ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया.

चांदीमल ने कहा, ‘‘हमें पिछली श्रृंखला के सकारात्मक पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हमारा मनोबल बढ़ा है.’’
Read More

एक टीम के साथ तीन महीने में दो बार सीरीज़ फैंस के लिए ओवरडोज़: विराट कोहली

November 15, 2017 0

एक टीम के साथ तीन महीने में दो बार सीरीज़ फैंस के लिए ओवरडोज़: विराट कोहली



महज़ तीन महीने के अंदर श्रीलंका के साथ दूसरी सीरीज़ खेलने के लिए तैयार टीम इंडिया के कप्तान को एक चिंता सता रही है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विपक्षी श्रीलंका के साथ दो बार श्रृंखलाओं के खेलने से होने वाला ओवरडोज प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

भारत ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही श्रीलंका को उसके घर में खेल के तीनों प्रारूप में 9-0 से मात दी थी. एक बार फिर उसे श्रीलंका के साथ गुरुवार से टेस्ट खेलना है.

कोहली से पूछा गया कि एक ही टीम के साथ बार-बार क्रिकेट खेलना क्या प्रशंसकों को खेल से दूर कर सकता है, तो उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं जानता, इसका विश्लेषण प्रशंसकों को करना है जो मैच देखते हैं क्योंकि मैच देखना और मैच खेलना काफी अलग हैं."

उन्होंने कहा, "हमारे लिए आत्मसंतुष्टि या यह कहना कि मैं इस टीम के साथ नहीं खेलना चाहता, जैसी कोई चीज नहीं हैं. हमें हर समय उसी तीव्रता के साथ खेलना होता है. इस सवाल का जवाब सही तरीके से प्रशंसक ही दे सकते हैं."

कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह परेशानी नहीं है क्योंकि हम एक ही मानसिकता के साथ खेलते हैं. लेकिन, प्रशंसकों की रुचि बनाए रखने और खेल को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए एक संतुलन की जरूरत है.

उन्होंने कहा, "अगर क्रिकेट ज्यादा हो रही है या एक ही सीरीज बार-बार हो रही है तो हमारे लिए कोई बात नहीं क्योंकि हमें अपने देश के लिए क्रिकेट खेलनी है."

कोहली ने कहा, "इसका विश्लेषण होना चाहिए क्योंकि आप नहीं चाहते कि प्रशंसक खेल से दूर भागे. हमें खिलाड़ियों को तरोताजा रखने व प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने और प्रशंसकों को खेल से जोड़े रखने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है."

कोहली ने साफ किया उनकी टीम की मानसिकता इस सीरीज में भी नहीं बदलेगी और वह श्रीलंका को भी उसी तरह से ले रहे हैं, जैसे किसी और टीम को लेते हैं.

कप्तान ने कहा, "आप जो भी मैच खेलते हैं वो महत्वपूर्ण है. ऐसा नहीं है कि हम सीरीज हार जाएंगे तो आप लोग कुछ नहीं कहोगे. इसलिए हर चीज जरूरी है. जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप चीजों को अलग तरीके से नहीं देख सकते. हम इस सीरीज में भी एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं."

कोहली ने कहा, "हम जिस परिस्थति में खेलें, जिस भी संयोजन के साथ खेलें, हम दिमाग में यह बात रख कर उतरते हैं कि हमारे लिए जीत अहम है. टीम के हर खिलाड़ी के दिमाग में भी यही बात है चाहे हम भारत में खेलें या भारत के बाहर."

भारत 2012 के बाद से अपने देश में टेस्ट सीरीज में हारा नहीं है. इस सीरीज के बाद भारत को अगले साल दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है.
Read More

कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरूआत करेंगे आशीष नेहरा

November 15, 2017 0

कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरूआत करेंगे आशीष नेहरा




हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अब कमेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में पहले टी20 के रूप में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेलने वाले नेहरा भारत और श्रीलंका के बीच कल से कोलकाता में होने वाला पहले टेस्ट मैच से कमेंट्री के क्षेत्र में डेब्यू करेंगे.

इस सीरीज के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी. उसने ट्वीट किया, ‘‘वीरेंद्र सहवाग और नेहरा की जोड़ी अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेगी.’’ सहवाग ने भी बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नेहरा जी का कमेंट्री में स्वागत जोरशोर से होना चाहिए. अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी का स्वागत जरूर करें. ’’ एक अन्य पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नेहरा को नई पारी के लिये शुभकामनाएं दी हैं.

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट के मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद नेहरा जी अब माइक पर हमारा मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं. स्वागत है आशु. ’’
Read More

कल से वापस लिए जाएंगे साउथ दिल्ली नगर निगम के बढ़े पार्किंग चार्ज: अधिकारी

November 15, 2017 1

कल से वापस लिए जाएंगे साउथ दिल्ली नगर निगम के बढ़े पार्किंग चार्ज: अधिकारी




साउथ दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के तहत आने वाले क्षेत्रों में बढ़ाए गए पार्किंग चार्ज को गुरूवार से वापस ले लिया जाएगा. यानि पार्किंग चार्ज पिछली दरों के अनुसार ही लिया जाएगा. निगम ने बुधवार को यह जानकारी दी.

एक सप्ताह पहले पार्किंग चार्ज को चार गुना बढ़ा दिया गया था. शहर में प्रदूषण के हाई लेवल पर पहुंचने के मद्देनजर उपराज्यपाल अनिल बैजल के आदेश के बाद एसएमडीसी, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नौ नवंबर से शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी की थी.

उत्तरी और पूर्वी दिल्ली निगमों ने हालांकि कहा कि वे संशोधित दरों को ही जारी रखेंगे. एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एसडीएमसी के पिछले आदेश में यह बढ़ोतरी केवल एक सप्ताह के लिए थी. इसलिए पार्किंग चार्ज के लिए पुरानी दरों को ही लागू किया जाएगा.’’

Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot